{"_id":"fc735b3591dd48ccbb005630527b9e40","slug":"crime-hindi-news-934","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के जुर्म में एक को उम्रकैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के जुर्म में एक को उम्रकैद
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर की हांसी ब्रांच नहर पर लगभग डेढ़ साल पहले युवक की हत्या करने के जुर्म में अदालत ने एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवक ने नशे की हालात में उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करके हत्या कर दी थी और बाद में मौके से फरार हो गया था।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार चीका कैथल निवासी रविंद्र का शव 13 फरवरी 2014 को हांसी ब्रांच नहर पुल के निकट मिली थी। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि रविंद्र की हत्या उसके दोस्त चीका कैथल निवासी सुखविंद्र ने की है। दोनों के बीच में शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और उसके बाद सुखविंद्र ने ईंट और भारी वस्तु से वार करके रविंद्र की हत्या कर दी और बाद में फरार हो गया था।
पुलिस ने सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी सुखविंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है।