फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

हत्यारों को पनाह देने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2015 12:28 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
 हरियल चौक पर तीन दिन पहले युवक की गोली मार कर हत्या करने के आरोपियों को पनाह देने के मामले में पुलिस दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों पर मुख्य आरोपियों को बाइक मुहैया कराने और आर्थिक मदद करने का आरोप है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जबकि मुख्य दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गत 28 अक्तूबर को मोरपत्ती निवासी प्रदीप उर्फ दीपू (25) अपने साथी गांव फूलियां कलां निवासी आजाद के साथ बाइक से लघु सचिवालय की तरफ से सिरसा ब्रांच नहर की ओर जा रहा था। उसी दौरान हरियल चौक पर स्कूटी सवार चोपड़ा पत्ती निवासी अशोक उर्फ शोकी व प्रदीप उर्फ डोग ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी गांव डोहानाखेड़ा निवासी गुरजीत उर्फ जीता और गांव दरौलीखेड़ा निवासी संदीप के पास पहुंचे थे। यहां पर दोनों आरोपियों ने वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी को छोड़ दिया और उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने हत्या के मुख्य आरोपियों को कुछ रुपये भी उपलब्ध कराए। शहर थाना पुलिस ने गांव डोहाना खेड़ा निवासी गुरजीत उर्फ जीता और दरौलीखेड़ा निवासी संदीप को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी स्कूटी को गांव डोहानाखेड़ा छोड़ गए थे और डोहानाखेड़ा से बाइक तथा कुछ रुपये लेकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। जिस पर पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पनाह देने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed