फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

अवैध संबंध के शक में व्यक्ति की हत्या

Sun, 01 Nov 2015 12:18 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव अहिरका में शुक्रवार शाम को घर से घूमने निकले एक व्यक्ति का शव शनिवार अल सुबह गांव के बस अड्डे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति की हत्या की गई थी।

एक महिला से अवैध संबंध के शक में गांव के चार लोगों ने व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। ऐसा आरोप मृतक के परिजनों का है। हत्या की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


गांव अहिरका निवासी जय सिंह (43) खेतीबाड़ी करता था। मृतक के चाचा एवं पूर्व सरपंच बसाऊ ने बताया कि उसके भतीजे की हत्या गांव के सुरेश ने योजनाबंद तरीके से की है। आरोप है कि गांव के ही सुरेश के परिवार को एक महिला पर गलत नजर रखने का शक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक साल पहले सुरेश के परिवार के सदस्यों ने जयसिंह की हत्या करने की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते सुरेश के परिवार ने जयसिंह की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण सैर के निकले तो सड़क किनारे जय सिंह का शव पड़ा देख इसकी सूचना पूर्व सरपंच बसाऊ को दी।

हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आशंका है कि मृतक जयसिंह की हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंका गया है। पुलिस ने बसाऊ की शिकायत पर गांव अहिरका निवासी सुरेश, उसके बेटे हरीश, हैप्पी, बीरेंद्र के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है। परिजनों द्वारा धमकी देने के मामले को हत्या से जोड़कर देखने के कारण पुलिस मामले को संशय की दृष्टि से देख रही है।

सिर में गहराई तक चोट लगने से हुई मौत
पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सामने आया कि जयसिंह के सिर में दो जगह पर तेजधार हथियार के गहरे निशान हैं और एक निशान गले के पास है। सिर में गहराई तक चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। लेकिन शव के आसपास ज्यादा खून नहीं होने के कारण पुलिस आशंका जता रही है कि जयसिंह की दूसरी जगह पर हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंका गया है।

शाम को छह बजे निकला था घर से
मृतक के चाचा बसाऊ ने बताया कि जयसिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। शुक्रवार शाम को छह बजे वह घर से घूमने के लिए निकाला था, उसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अल सुबह जब ग्रामीण सैर करने के लिए निकले तो सड़क किनारे शव पड़ा हुआ था।

झाड़ियों में पड़ा मिला मोबाइल
जयसिंह की हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर मृतक जयसिंह का पर्स पड़ा मिला और झाड़ियों में मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार जयसिंह के मोबाइल से रात को एक ही नंबर पर चार कॉल की गई है, लेकिन किसी भी कॉल पर बात नहीं हो पाई है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल को खंगाल रही है।


सदर थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि जयसिंह की तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर महिला से अवैध संबंधों के शक के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। लेकिन फिलहाल हत्या के आरोप जिन लोगों पर लगे हैं वह संशय में हैं। मामले की पूरी तफ्तीश करने के बाद ही व्यक्ति की हत्या से पर्दा उठा पाएगा। फिलहाल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed