{"_id":"cdf6f27f08719dc1ef3e162114b5baf5","slug":"crime-hindi-news-922","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री व्यवसायी से लूटपाट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल्ट्री व्यवसायी से लूटपाट का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नरवाना रोड पर तीन दिन पहले पोल्ट्री व्यवसायी से तीस लाख 10 हजार 500 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का स्कैच जारी किया है।
विज्ञापन
स्कैच को पोल्ट्री व्यापारी और उसके दो कर्मचारियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर जारी किया गया है। हालांकि, वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है और अभी तक अंधेरे में ही तीर मार रही है।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि मंगलवार सुबह रूपनगर निवासी सतप्रकाश सैनी के नरवाना रोड स्थित पोल्ट्री कार्यालय में दो युवक पहुंचे और उन्होंने ओमप्रकाश नाम के पोल्ट्री फार्मर का नाम लेकर उसकी पेमेंट देने की बात कही। लेकिन व्यवसायी सतप्रकाश ने ओमप्रकाश नाम के किसी भी फार्मर की पेमेंट नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर युवकों ने वहीं खड़े होकर फोन किया। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और चाकू तथा पिस्तौल के बल पर बैग में रखी 30 लाख 10 हजार 500 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। जब लुटेरे कार्यालय से लूटपाट कर जा रहे थे तो इसी दौरान कार्यालय में काम करने वाले दो युवक वहां पर पहुंचे और उनका पीछा किया। लेकिन आरोपी स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे।
हुलिए से पंजाब के लग रहे युवक
पुलिस सूत्रों के अनुसार पोल्ट्री व्यवसायी सतप्रकाश द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब के लग रहे हैं। शुरुआती जांच में भी सामने आया था कि पोल्ट्री व्यवसायी के पास पहुंचे युवक की भाषा भी पंजाब के आसपास की लग रही थी। पुलिस अब पोल्ट्री व्यवसायी के बताए हुलिए के आधार पर जांच कर रही है।
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पोल्ट्री व्यवसायी से लूटपाट के मामले में दो आरोपियों के स्कैच जारी किए गए हैैं। मामले में तीन टीमों को गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।