{"_id":"f7fb5a8903490a629df472155a7c00b5","slug":"crime-hindi-news-910","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से कानों की बालियां छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला से कानों की बालियां छीनी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दनौदा गांव के निकट एक महिला को बुलेरो गाड़ी में लिफ्ट देकर गाड़ी में सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने महिला से सोने की बालियां छीन ली। घटना के बाद आरोपी महिला को गांव सैंथली के निकट गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव सैंथली निवासी कृष्ण की पत्नी मीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गांव दनौदा गई थी। खरीददारी कर गांव वापस लौटने के लिए लितानी लिंक रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बुलेरो गाड़ी वहां पर पहुंची। जिसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे।
विज्ञापन
महिलाओं ने लितानी जाने की बात कहते हुए मीरा को लिफ्ट दे दी। कुछ दूरी पर चलने के बाद महिलाओं ने मीरा के कानों से बालियां छीन ली और विरोध करने पर उसे गांव सैंथली के निकट चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। महिला ने गाड़ी के नंबरों को नोट कर लिया था। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।