फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

चोपड़ा पत्ती में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 28 Oct 2015 11:56 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर की चोपड़ा पत्ती में बुधवार दोपहर हरियल चौक पर सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त युवक अपने दोस्त के साथ लघु सचिवालय से सिरसा ब्रांच नहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलवंत सिंह बिश्रोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

शहर की मोर पत्ती निवासी 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ दीपू अपने साथी फूलियां कलां निवासी आजाद के साथ बाइक पर सवार होकर नहर की तरफ जा रहा था। हरियल चौक पर दीपू का पिता सेवा सिंह उसका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


दीपू का साथी आजाद बाइक चला रहा था जबकि दीपू पीछे बैठा हुआ था। जब वह हरियल चौक पर पहुंचे तो स्कूटी पर सवार युवक ने दीपू को पीछे से गोली मार दी, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू के नीचे गिरने के बाद हत्यारों ने सामने से दीपू को एक और गोली मारी। दो गोली लगने के बाद दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे गोली मारकर आराम से हिसार की ओर निकल गए। सरेआम इस तरह हुई हत्या की इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। सेवा सिंह ने दीपू की हत्या की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। गोली चलने की सूचना पाकर हेडक्वाटर डीएसपी कुलवंत सिंह बिश्नोई, शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, सदर थाना प्रभारी नरसिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने मृतक प्रदीप के पिता सेवा सिंह के बयान पर चोपड़ा पत्ती निवासी सतबीर के पुत्र अशोक उर्फ शोकी व रामकुमार के पुत्र प्रदीप उर्फ डोग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुरानी रंजिश के चलते की हत्या
मृतक दीपू के पिता सेवा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नरवाना के मोर पत्ती व चोपड़ा पत्ती के लोगों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते उसके बेटे की हत्या की गई है। सेवा सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने बेटे का हरियल चौक पर इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसका बेटा अपने दोस्त के साथ चौक पर पहुंचा तो प्रदीप उर्फ डोग ने उसके बेटे को गोली मार दी। उसने बीच बचाव किया तो अशोक ने उसे पकड़ लिया और दोनों मौके से फरार हो गए।


हत्यारों की तलाश जारी : डीएसपी  

डीएसपी कुलवंत सिंह बिश्नोई ने बताया कि मृतक के पिता सेवा सिंह के बयान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारों को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed