फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

रोडवेज बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर के जींद रोड पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव सिवाहा निवासी 60 वर्षीय बाल किशन शर्मा के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार गांव सिवाहा निवासी बाल किशन शर्मा रविवार सुबह अपने गांव सिवाहा से अपने बेटे विजयपाल के साथ बस में सवार हो कर सफीदों के राधा स्वामी सत्संग भवन में सत्संग में शामिल होने के लिए आ रहा था। जब बस गांव सिल्लाखेड़ी के पास पहुंची तो विजयपाल द्वारा बस परिचालक को बस को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास रोकने के लिए कहा, लेकिन परिचालक ने बस को सफीदों बाईपास पर रोकने की बात कही। कुछ ही देर में जब बस राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंची तो परिचालक द्वारा उसे बस गति कम करने पर उसे उतरने की बात कही गई। जिससे उसका लड़का विजयपाल तो बस से उतर गया और बाल किशन बुजुर्ग होने के कारण बस से नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया और इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे विजयपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed