फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

लोवर के नाड़े से गला घोटकर कर की गई थी हत्या

Sat, 24 Oct 2015 10:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गांव करेला में सुंदर ब्रांच नहर में मिले मजदूर के शव की गुत्थी सुलझ गई है। मजदूर की हत्या गांव खरैंटी के दो युवकों ने शराब के नशे में लोवर के नाड़े से गला घोटकर की थी और बाद में शव को सुंदर ब्रांच नहर में फैंक दिया था। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जुलाना थाना पुलिस के अनुसार 17 अक्तूबर को बिहार निवासी बादल का शव गांव करेला के निकट सुंदर ब्रांच नहर में मिला था। मृतक का गला घोंटकर हत्या की गई थी और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उस समय गांव करेला के सरपंच की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतक मजदूर बादल गांव खरैंटी निवासी लीलू के खेतों में मजदूरी करता था और वहीं पर उसकी हत्या की है। पुलिस जांच में सामने आया कि खेत के मालिक लीलू के भतीजे बिजेंद्र 16 अक्तूबर की रात को अपने दोस्त अमित के साथ लीलू के खेतों में पहुंचा। जहां पर उन्होंने बिहार निवासी मजदूर बादल के साथ ट्यूबवेल पर शराब पी। इस दौरान शराब के नशे में मजदूर बादल व आरोपियों के बीच में गाली गलौच हो गई। इस पर बिजेंद्र व अमित ने उस पर हमला कर दिया और मृतक के लोवर का नाड़ा निकालकर उसका गला घोट दिया और शराब की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर बादल की हत्या करने के बाद दोनों बाइक पर शव को उठाकर गांव करेला के निकट सुंदर ब्रांच नहर में फेंक गए। नहर में पानी नहीं होने के कारण शव वहीं पर पड़ा रहा और सुबह गांव करेला के ग्रामीणों ने देख लिया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी बिजेंद्र और अमित का नाम सामने आने पर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed