{"_id":"5d8f47a0b940ae4814bf148a27714070","slug":"crime-hindi-news-886","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत व्यक्ति को जिंदा दिखा कराई रजिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत व्यक्ति को जिंदा दिखा कराई रजिस्ट्री
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन की रजिस्टरी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सब रजिस्ट्रार उचाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिल्ली निवासी भगवानदास की गांव पालवां में जमीन है। इस दौरान भगवानदास की मौत हो गई। उसके मौत के बाद गांव धमतान निवासी इंद्र, नरेश और संदीप ने मृतक भगवानदास की जगह पर किसी अज्ञात व्यक्ति को खड़ा करके जमीन की रजिस्टरी करा ली। \
जमीन की रजिस्टरी होने के बाद आरोपियों ने जमीन का इंतकाल करने के लिए हलका पटवारी के पास पहुंचे। हलका पटवारी ने जब भगवानदास को लाने की लिए कहा तो आरोपी उसी व्यक्ति को लेकर पहुंच गए, लेकिन हलका पटवारी भगवानदास को जानता था और उसने कहा कि उनकी तो मौत हो चुकी है। हलका पटवारी ने इसकी शिकायत सब रजिस्ट्रार को दी। जांच के दौरान पाया गया कि रजिस्टरी कराने में फर्जीवाड़ा किया गया है। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार की शिकायत पर गांव धमतान निवासी इंद्र, नरेश तथा संदीप, दिल्ली निवासी भगवानदास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन