फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

रिश्वत लेने का आरोपी एएसआई रिमांड पर

Thu, 15 Oct 2015 12:24 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

पासपोर्ट वेरीफिकेशन करने के नाम पर दो सौ रुपये रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


बाजरान मोहल्ला निवासी सुनील ने 20 सितंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने पासपोर्ट बनवाया था। पासपोर्ट कार्यालय से पुलिस वेरीफिकेशन के लिए शहर थाना पुलिस में कागजात आया था। जब वह शहर थाने में गया तो वहां मौजूद एएसआई महेंद्र ने वेरीफिकेशन के नाम पर उससे 200 रुपये की डिमांड की। उसने आरोपी पुलिस कर्मी को 200 रुपये दे दिए, और मोबाइल में इसकी रिकार्डिंग कर ली। पैसे लेते हुए एएसआई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और पूरा मामला एएसपी अभिषेक जोरवाल के संज्ञान में आ गया। इस पर एएसपी ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश देकर तुरंत प्रभार से सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई महेंद्र को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed