{"_id":"e756dc413b54b13d0ee895e38f96c6c1","slug":"crime-hindi-news-881","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी का सौदा कर 32 लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठी का सौदा कर 32 लाख हड़पे
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के अर्बन एस्टेट में कोठी का सौदा करके 32 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक ही परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिस कोठी को आरोपियों ने बेचा है उस पर पहले ही बैंक का लोन है, लेकिन बेचते समय इसकी जानकारी नहीं दी। इसके कारण कोठी उसके नाम नहीं हुई और न ही उसकी राशि लौटाई।
पुलिस के अनुसार गांव लखमीरवाला निवासी अजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अर्बन एस्टेट में मकान खरीदने का इच्छुक था। इस दौरान उसका संपर्क अर्बन एस्टेट निवासी राजकुमार गोयल से हुआ और उसने अपनी कोठी बेचने की बात कही। 32 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। गत एक जून उसने राजकुमार को 32 लाख रुपये का भुगतान कर दिया और कोठी का एग्रीमेंट लिखवा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने बताया था कि कोठी पर कोई लोन नहीं है। जब उसने रजिस्टरी कराने का प्रयास किया तो पता चला कि कोठी पर एसबीआई बैंक का लोन लिया हुआ है और उसका भुगतान भी नहीं किया गया है। जब इसके बारे में आरोपी राजकुमार से संपर्क किया तो उसने कोठी के नाम पर ली गई राशि को लौटाने से मना कर दिया। इस दौरान राजकुमार तथा उसके परिवार ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट निवासी राजकुमार गोयल, बेटे पवन, पंकज, पत्नी सुनीता, बेटी सोनिया, पुत्रवधू मधुबाला के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन