फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

पीपलनाथ डेरे में लूट, महंत की हत्या

Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 शहर के पंजाबी चौक स्थित चोपड़ा पति के पीपलनाथ डेरे के 60 वर्षीय महंत किशोरीनाथ की सोमवार रात अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। महंत के हाथ व मुंह बांधकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपी डेरे से लाखों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।

घटना का पता सुबह उस समय लगा जब श्रद्धालु डेरे में पहुंचे। पुलिस फिलहाल हत्या को लूट की घटना से जोड़कर देख रही है। पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए शहर के चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। महंत पिछले कई वर्षों से डेरे में अकेले ही रहते थे। शहर के बीचोंबीच स्थित डेरे में हत्या की घटना से शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु डेरे में पहुंचे तो डेरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर का दृश्य देखकर तो सब हैरान रह गए। महंत किशोरनाथ का शव खाट पर पड़ा था और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। शहर के बीच पंजाबी चौक में स्थित डेरे में हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिए। क्योंकि पंजाबी चौक में देर रात तक और अल सवेरे तक खूब गहमा गहमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपलनाथ डेरे के महंत किशोरीनाथ की हत्या के बाद हत्यारे डेरे में पड़ी लाखों रुपये की नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आदर्शदीप सिंह और शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से सबूत एकत्रित करने के लिए फिंगर एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुुटाए। पुलिस ने चोपड़ा पति के रणधीर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्यारों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस तत्परता से जांच में जुटी
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महंत की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पूरी घटना की जांच की जा रही है। सोमवार को दो युवक डेरे में आए हैं। उन्हीं पर शक की सुई घूम रही है। पता लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोग कहां से डेरे में घुसे। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वर्षों से बना है डेरा : चोपड़ा
इनेलो के हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह लोग जब डेरे में पहुंचे तो देखा कि महंत का शव खाट पर पड़ा था। डेरे में स्थित अलमारियां के ताले टूटे पड़े हैं। काफी सामान गायब है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हत्यारों को काबू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज डेरे तक भी सुरक्षित नहीं इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि यह डेरा गांव बसने पर बनाया गया था जिसके साथ लोगों की मान्यता जुड़ी हुई है।

चार वर्षों से डेरा संभाल रहे थे महंत किशोरीनाथ
पंजाबी चौक में पिछले कई वर्षों से पीपलनाथ डेरा बना हुआ है। पिछले चार वर्षों से डेरे को महंत किशोरीनाथ चला रहे थे। इस डेरे के अधीन पंजाबी चौक पर करोड़ों रुपयों की कई दुकानें हैं जिससे लाखों रुपये की आमदनी है। महंत डेरे में अकेले ही रहते थे।


दो युवकों पर शक की सुई
शक की सुई दो युवकों पर घूम रही है। बताया गया कि सोमवार को दो अज्ञात युवक डेरे में आए थे। लगता है कि वही युवक रेकी के उद्देश्य से डेरे में आए थे। उन्हीं दो युवकों ने लूटपाट की नियत से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed