{"_id":"bc033e870fc66aea9dbaf4cd8062f3dc","slug":"crime-hindi-news-866","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें भिड़ीं, भिवानी के व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारें भिड़ीं, भिवानी के व्यापारी की मौत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद-कैथल मार्ग पर गांव चुहड़पुर के पास सोमवार रात स्कॉर्पियो और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार भिवानी निवासी व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
घटना को अंजाम देकर चालक स्कार्पियो गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और फरार स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बसाऊ राम के अनुसार भिवानी के हलवास गेट भिवानी निवासी मनोज, अपने चालक मुकेश व दोस्त लोकेश के साथ कैथल गया हुआ था। सोमवार रात को तीनों कार में सवार होकर वापस भिवानी लौट रहे थे। गांव चुहड़पुर के निकट जींद-कैथल मार्ग पर सामने से आ रही स्कार्पियो से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक मुकेश और लोकेश घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक स्कार्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे मृतक तथा घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घायल मुकेश की शिकायत पर पुलिस फरार स्कोर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन