फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

गांव बड़ौदा में जींद-पटियाला मार्ग चार घंटे रहा जाम

Fri, 02 Oct 2015 12:29 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन




गांव बड़ौदा के लोगों ने प्राइवेट बस की फ्लाइंग में शामिल लोगों द्वारा छात्रों से मारपीट करने और रोडवेज द्वारा बनाए गए बस पास मान्य नहीं करने के विरोध में बृहस्पतिवार को जींद-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में फंसी प्राइवेट बस की हवा भी विद्यार्थियों ने निकाली दी।

जाम की सूचना पाकर उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण छात्रों के साथ मारपीट करने वाले प्राइवेट बस संचालकों और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात पर अड़े रहे। बाद में रोडवेज विभाग के टीएम फूल कुमार सिवाच, एडीटीओ जय सिंह राणा, थाना प्रभारी सोमवीर ढाका के साथ बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने लिखित में छात्र की पिटाई करने वाले निजी बस संचालकों के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बातचीत के बाद चार घंटे बाद जाम खोला। ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे जाम लगाया था और दोपहर को एक बजे जाम खोलने के लिए तैयार हुए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर तीन दिनों तक ये मांगे नहीं पूरी नहीं हुई तो फिर से रोड जाम करने पर मजबूर होंगे। रोड जाम करने के सिवाए उनके पास कोई और चारा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि सुबह कॉलेज, स्कूल जाने के लिए परिवहन सेवा कम होने से प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता है। जो पास सरकारी बनाए गए हैं उन बस पासों का प्राइवेट बस परिचालक मानने से मना कर देते हैं। दो दिन पहले प्राइवेट बस संचालकों द्वारा बनाई गई चेकिंग फ्लाइंग टीम द्वारा विद्यार्थी की पिटाई करने के साथ-साथ उनका बस पास फाड़ दिया। जो उसके पास रुपये थे वो भी चेकिंग टीम ने छीन लिए। भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए रोड जाम मजबूरी में करना पड़ रहा है। जब कॉलेज, स्कूल जाने वाले विद्यार्थी बस पास बनवाते हैं तो उस पास को प्राइवेट बसों में भी मान्य होना चाहिए।
 प्राइवेट बस संचालक प्राइवेट चेकिंग फ्लाइंग बनाकर विद्यार्थियों के साथ मारपीट करते हैं। जींद -पटियाला रोड पर सुबह आठ बजे लगे जाम के चलते बड़ौदा गांव से दोनों तरफ लगभग तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ौदा गांव में लगे जाम के चलते पुलिस प्रशासन को चाहिए था कि बिजली निगम कार्यालय के पास से करसिंधू मोड से वाहनों को, खटकड़ गांव से लिंक मार्ग से वाहनों को निकाला गया।


एक दर्जन गांवों के छात्र पढ़ने आते हैं जींद
ग्रामीणों ने बताया कि गांव बड़ौदा, घोघड़िया, कहसून, रोजखेड़ा, खटकड़, पालवां, भौंगरा, खापड़ सहित आसपास गांवों से जींद, नरवाना स्कूल, कॉलेजों में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ने के लिए जाते हैं। विद्यार्थियों ने रोडवेज का बस पास भी बनवाया हुआ है, लेकिन इन रूटों पर चलने वाली निजी बस संचालक उनके पास को मान्य नहीं करते हैं। दो दिन पहले तो निजी बस संचालकों की फ्लाइंग ने उनके बस पासों को ही फाड़ दिया। प्राइवेट बस संचालक अपनी मनमानी करते हैं और छात्रों से मारपीट की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed