{"_id":"93b3c085a1402262d6248b4a7e41335c","slug":"crime-hindi-news-858","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक की बड़ी खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक की बड़ी खेप पकड़ी
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस नेे बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो नाबालिग युवकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में भारी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से अब तक कुल 26 बाइकें बरामद की है। पुलिस ने दो दिन पहले बरवाला निवासी सतपाल उर्फ सोनी को चोरी की बाइक सहित काबू किया था।
उससे मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस अन्य लोगों तक पहुंची है। पुलिस ने अब धनखेड़ी गांव निवासी मुकेश व बड़ौदा नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुकेश की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसके बताए अनुसार हिसार जिले के अलावा जींद जिले के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने 26 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया मुकेश को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन