फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 01 Oct 2015 12:11 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 एक माह पहले विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को जींद नरवाना सड़क मार्ग पर लघु सचिवालय के सामने जाम लगा दिया। इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क के बीच में लोग दरी बिछाकर बैठ गए। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।  

सगुना के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आठ लोगों को नामजद तो कर दिया लेकिन, गिरफ्तारी नहीं कर रही। बुधवार को उन्हें गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते जाम लगाने को मजबूर होना पड़ा। करीब एक घंटा जाम लगा रहा। जाम की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें उसी दिन से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन अपने घरों को चले गए। मृतका के भाई राजकुमार ने कहा कि अगर आरोपियों को जल्द काबू नहीं किया गया तो फिर उन्हें सड़क पर आने को मजबूर होना पड़ेगा। एक घंटा जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई थी मौत
12 अगस्त को बाबा कुंडी निवासी सुगना उर्फ संतोष संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी जिसकी 29 अगस्त को  उपचार के दौरान हिसार में मौत हो गई थी। मायका पक्ष ने ससुरालजनों पर जला कर मारने का आरोप लगाया था। इस मामले में शुरू से मृतका के परिजन पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।


आठ लोगों को किया था नामजद  
शहर पुलिस ने सुगना के मरने के बाद 31 अगस्त को मृतका के भाई राजकुमार की शिकायत पर सुगना के पति सुभाष, देवर नरेश व रामचंद्र तथा दोनों की पत्नियां, ससुर, सास, ननद और ननदोई बलवंत सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed