फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

बैंक कर्मी ने कार्ड बदलकर निकाले 30 हजार

Thu, 10 Sep 2015 11:53 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 शहर के ग्रामीण बैंक में कार्यरत कर्मचारी पर एटीएम कार्ड बदलकर उपभोक्ता को 30 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर ग्रामीण बैंक के दफ्तरी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

गांव ढाणी रामगढ़ निवासी राजबीर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ग्रामीण बैंक में खाता है। गत 14 जुलाई को उसने बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद जब वह बैंक में गया तो कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी को एटीएम दिखाया और उसने कहा कि उसका एटीएम ठीक है। इसलिए दूसरे एटीएम से पैसे निकाल ले। लेकिन जब उसने दूसरे एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया तो पैसे नहीं निकले। इसके बाद दोबारा बैंक गया तो मैनेजर ने खाते की जांच की तो उसमें तीस हजार रुपये की राशि मौजूद थी। इसके बाद बैंक के कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने उसको कहा कि शाम को वह बनखंडी महादेव के पास मिल ले, वहां पर उसका एटीएम चलाकर दिखा देगा।
विज्ञापन


इस पर वह उनके झांसे में आ गया और 16 जुलाई को बैंक के कर्मचारी लक्ष्मी नगर निवासी हिमांशु मिला। उसने उसका कार्ड लेकर एटीएम में लेकर चला गया। जहां पर एक दो बार पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद बैंक के कर्मचारी हिमंाशु ने कहा कि उसका एटीएम खराब हो गया है और दूसरा कार्ड जारी करना पड़ेगा। इसलिए वह बैंक में आ जाना। इस पर वह वापस घर चला गया, लेकिन थोड़ी देर के बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकालने का संदेश आ गया। अगले दिन जब वह बैंक गया तो कैश काउंटर पर बैठे कर्मचारी हिमांशु ने उसका कार्ड लेकर कहा कि यह कार्ड तो उनके बैंक का नहीं है। बैंक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि कर्मचारी हिमांशु ने उसका कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये की राशि निकाली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लक्ष्मी नगर जींद निवासी बैंक कर्मचारी हिमांशु के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्ड बदलकर निकाली 29 हजार की नकदी
लघु सचिवालय के बाहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से बैंक उपभोक्ता का कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव जुलानी निवासी राजपाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को वह लघु सचिवालय के बाहर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम से पैसे निकालने के लिया गया था। जहां पर एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते पैसे नहीं निकले। इस दौरान एटीएम में खड़े युवकों ने सहायता के नाम से उसका कार्ड ले लिया और चालाकी से बदल लिया। बाद में उसके खाते से 29 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पैसे गायब होने का पता उस समय लगा जब वह दोबारा पैसे निकालने के लिए गया तो उसका कार्ड को गलत बताया। जब बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि कार्ड उसका नहीं है और खाते से राशि गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed