फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

कन्या गुरुकुल प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 10 Sep 2015 11:52 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 जिले के एक कन्या गुरुकुल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने गुरुकुल के प्रबंधक पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर गांव में ग्रामीणों व गुरुकुल की संचालन कमेटी की मीटिंग हुई, इसमें तय हुआ कि रविवार को पांच गांवों की पंचायत बुलाकर मामले पर चर्चा की जाएगी। आरोप लगाने वाली छात्रा भिवानी जिले की रहने वाली है। घटना के बाद छात्रा के परिजन भी गुरुकुल पहुंचे। वहीं गुरुकुल के चेयरमैन डीसी अजीत बालाजी जोशी के अनुसार उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

गुरुकुल की प्राचार्या के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा को कंधे में दर्द था। इसके इलाज के लिए शाम के समय वह हॉस्टल से नीचे आ गई। यहीं पर उसे गुरुकुल के प्रबंधक मिले। उनके पूछने पर छात्रा ने कहा कि उसके कंधे में दर्द है। इस पर प्रबंधक ने छात्रा के कंधे पर मालिश करने लगे।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान प्रबंधक ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा इसकी जानकारी प्राचार्या को दी। इसके बाद प्राचार्या ने प्रबंधक से बात की और संचालन समिति के लोगों को व छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह संचालन कमेटी तथा आसपास के कई गांवों के लोग गुरुकुल में जमा हुए, लेकिन इससे पहले प्रबंधक यहां से निकल चुका था। बैठक की अध्यक्षता खेड़ा खाप के प्रधान भरत सिंह, गुरुकुल कमेटी उपप्रधान रणधीर सिंह ने की। इस मामले को लेकर अब रविवार को गुरुकुल में पांच गांवों की पंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed