फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

रेल यात्री से पिस्तौल के बल पर 16 हजार लूटे

Sun, 23 Aug 2015 12:22 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 रेलवे जंक्शन के निकट शुक्रवार रात को एक यात्री से तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर 16 हजार रुपये की नकदी और जरूरी कागजात लूट लिया। लूटपाट की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने यात्री की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।


चंद्रलोक कॉलोनी निवासी एवं पतंजलि योगपीठ के जिला सहसंयोजक रामनारायण ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी का काम करता है। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में एलआईसी की बैठक थी। देर रात को कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली ट्रेन से जंक्शन पर पहुंचा था। जब वह रेलवे लाइन के साथ बने रास्ते से निकल रहा था तो इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक युवक ने पिस्तौल तना दिया, जबकि दूसरे युवकों ने चाकू दिखाया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद 16 हजार रुपये की नकदी घड़ी, दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी वहां पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed