फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

अमरूद व्यापारी से 80 हजार रुपये लूटे

Sun, 23 Aug 2015 12:19 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव लिजवाना कलां अमरूद व्यापारी से बाइक सवार तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिया। लूटपाट की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अमरूद व्यापारी की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।


पटियाला पंजाब निवासी श्यामलाल ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमरूद का व्यापारी है और उसने गांव लिजवाना कलां में अमरूद का बाग ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार को वह बाग के आसपास ही घूम रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और उस पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पिस्तौल के बल पर बाग में बने कमरे में ले गए। जहां पर उसकी रखी 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बाद में इसकी सूचना जुलाना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। जुलाना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अमरूद व्यापारी की शिकायत उनके पास आई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed