फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, accused, arrested, preparing milk, powder, chemicals, jind

पाउडर, केमिकल से दूध तैयार करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 09 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Crime, accused, arrested, preparing milk, powder, chemicals, jind
arrested
शहर के सफीदों रोड पर आइस फैक्टरी में केमिकल व पाउडर से दूध तैयार करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके द्वारा तैयार किए गए दूध को वह भैंस के दूध में मिलाकर घरों मे सप्लाई करते थे। इससे सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सेक्टर-8 निवासी अवतार सिंह, गांव गुलकनी निवासी चंद्रभान को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी अवतार सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन 680 लीटर दूध पाउडर व केमिकल से तैयार करता था। इस दूध को असली दूध के अंदर मिलाकर बाइक के माध्यम से घरों में सप्लाई करते थे। वह पिछले लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल थे। पुलिस ने छापामारी के दौरान 17 ड्रमों में 680 लीटर संदिग्ध दूध, 350 किलोग्राम पाउडर, 60 लीटर रिफाइंड बरामद किया था। पुलिस ने मौके से अवतार सिंह व गांव गुलकनी निवासी चंद्रभान को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed