फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying raided on liquor shop in Jind

जींद: देवरड़ रोड पर बने शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, किया सील

Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

मौके पर चार की जगह शराब की पांच दुकानें चल रही थीं। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रविंद्र ने किया।

विज्ञापन
CM Flying raided on liquor shop in Jind
देवरड़ रोड पर बने ठेके पर लगाई गई सील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के देवरड़ रोड पर बने शराब के ठेके पर सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को छापेमारी की। जिसके बाद  टीम ने शराब के ठेके को सील कर दिया। सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रविंद्र ने किया। देवरड़ रोड पर शराब का ठेका चल रहा था। 

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग ने टीम गठित कर छापा मारा तो जुलाना में चार की जगह शराब की पांच दुकानें चल रही थीं। जांच के बाद पता चला कि शराब के ठेकेदार ने ठेका ट्रांसफर के लिए विभाग को पत्र भी दिया गया था। इस पर टीम ने शराब के ठेके को सील का दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। शराब का ठेका अवैध रूप से नहीं मिलने पर टीम ने ठेके को सील कर दिया। जुलाना में सीएम फ्लाइंग की यह दूसरी छापेमारी है। कई दिन पहले शादीपुर में चल रही कोल्ड ड्रिंक्स की फै क्ट्री पर भी सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी करते हुए सैंपल लिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से देवरड़ रोड पर बने शराब के ठेके पर छापेमारी की तो जांच के दौरान पता चला कि ठेकदार द्वारा 20 जुलाई को ठेके को नए बस स्टैंड के पास बने ठेके पर ट्रांसफर करने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। टीम ने देवरड़ रोड पर बने शराब के ठेके को सील कर दिया है। - रविंद्र सैनी, एईटीओ एक्साइज विभाग जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed