फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA Narwana team nabs two fugitive criminals in Jind

Jind: सीआईए नरवाना की टीम ने काबू किए दो भगोड़े अपराधी, अलग-अलग मामलों में चल रहे अदालत से फरार

Wed, 17 May 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 01:52 PM IST
सार

सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस गांव रेवर के आसपास बुधवार सुबह गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव रेवर निवासी काला अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुका है तथा आसपास ही मौजूद है। पुलिस ने आसपास तलाशी अभियान चलाया तो काला एक मकान के पास खड़ा था।

विज्ञापन
CIA Narwana team nabs two fugitive criminals in Jind
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जींद में सीआईए नरवाना की टीम ने गांव रेवर निवासी काला व नई बस्ती इस्माईलपुर रोड नरवाना निवासी सूरज उर्फ कांचा को काबू किया है। दोनों ही अदालत से छह महीने से फरार चल रहे थे। अदालत ने दोनों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस गांव रेवर के आसपास बुधवार सुबह गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव रेवर निवासी काला अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुका है तथा आसपास ही मौजूद है। पुलिस ने आसपास तलाशी अभियान चलाया तो काला एक मकान के पास खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। काला पर शराब की तस्करी करने व चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। वह छह महीने से फरार था।
विज्ञापन


एक महीने में दस भगोड़े अपराधियों को पकड़ा
वहीं नई बस्ती में निवासी सूरज उर्फ कांचा को पुलिस ने काबू किया है। सूरज के खिलाफ भी शराब तस्करी व एनडीपीएस समेत तीन मामले दर्ज हैं। वह नरवाना अदालत से चार महीने से भगौड़ा हो चुका था। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों की धर पकड़ में लगी हुई है। पिछले एक महीने में दस भगोड़े अपराधियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed