फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA jind arrested 25 thousand rewardmurder accused from Kaithal

Jind: 25 हजार का इनामी कैथल से गिरफ्तार, गोवा, मुंबई, नागपुर में नाम बदलकर करता था टैक्सी ड्राइवर की नौकरी

Fri, 28 Apr 2023 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 11:09 PM IST
सार

वर्ष 2019 में गोली मारकर रामराये गेट निवासी नवनीत की हत्या का आरोप है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधीनियम के 6 मामले दर्ज हैं। वह चार साल गोवा, मुंबई और नागपुर में नाम बदल-बदलकर रहा था।

विज्ञापन
CIA jind arrested 25 thousand rewardmurder accused from Kaithal
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सुमित कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में सीआईए ने 25 हजार के इनामी वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आकाश उर्फ कैंडी को कैथल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2019 में अपने दोस्त रामराय गेट निवासी नवनीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तभी से यह फरार चल रहा था। यह चार साल गोवा, मुंबई और नागपुर में नाम बदल-बदलकर रहा था।

विज्ञापन


उसने वहां पर टैक्सी ड्राइवर की नौकरी की। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के कुल छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


एसपी सुमित कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि तीन अगस्त 2019 को वाल्मीकि मोहल्ला निवासी आकाश उर्फ कैंडी ने नवनीत वासी रामराये गेट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर नवनीत के पिता अनीत की शिकायत पर थाना शहर जींद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इसको काबू करने के लिए पुलिस करीब चार साल से आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी आकाश उर्फ कैंडी को पकड़ने की जिम्मेदारी सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई थी। इंचार्ज सीआईए स्टाफ अनूप सिंह ने साइबर सेल टीम की सहायता से गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी आकाश उर्फ कैंडी को कैथल से काबू कर लिया।

आरोपी आकाश उर्फ कैंडी पर थाना शहर जींद में राजबीर वासी संत नगर जींद की शिकायत पर हत्या के प्रयास का एक मामला वर्ष 2017 का दर्ज हुआ था, जिसमें आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित नामक युवक को जान से मारने की नियत से पिटाई कर दी थी, जिसमें आरोपी बेल पर था।

इसके अलावा थाना असंध जिला करनाल में आरोपी आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव झिमरी खेडा थाना असंध में रामकुमार नामक युवक पर जान से मारने की नियत से तीन गोलियां चलाई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। थाना असंध में आरोपी कैंडी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।


आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। पेशी पर ना आने के कारण अदालत ने कैंडी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। छह जून 2022 को आरोपी आकाश उर्फ कैंडी के खिलाफ थाना असंध में 174/ए आईपीसी का मामला दर्ज है। इसी साल 2023 में आकाश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला थाना टोहाना में भी दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed