{"_id":"7ef46c63489f4884a09eb6149392c35b","slug":"chain-snatching-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने दो महिलाओं की चैन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने दो महिलाओं की चैन झपटी
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय हो गया। शुक्रवार शाम को घर से घूमने के लिए निकली दो महिलाओं की बाइक सवार युवकों ने चेन झपटकर फरार हो गए। एक वारदात जींद शहर तथा दूसरी सफीदों में हुई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्नेचरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
केस - 1
चेन झपटने की पहली घटना जींद शहर के पटियाला चौक स्थित पुराना पॉवर हाउस के सामने हुई। जहां पर श्याम नगर निवासी महिला विशाली राज वीरवार शाम को किसी कार्य के लिए आई हुई थी। इस दौरान बाइक सवार युवक आए और उसके गले से सोने की चेन लोकेट सहित लेकर फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
केस - 2
सफीदों की गीता कॉलोनी में गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी राजबाला की बाइक सवार एक युवक ने सोने की चेन झपट ली। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार शाम को वह अपनी ननद के साथ गीता कॉलोनी में एक महिला के पास जा रही थी। जब वह सफीदों की पुरानी अनाज मंडी के सामने वाली गली से गीता कॉलोनी में जाने लगी तभी सामने से एक बाइक सवार युवक आया और उसके गले से चेन झपटकर फरार हो गया।
विज्ञापन