फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash looted from two passengers by giving intoxicants in Nanded Express

नांदेड़ एक्सप्रेस में लूट: फ्रूटी में नशीला पदार्थ देकर दो यात्रियों से नकदी लूटी, रेलवे पुलिस ने अज्ञात पर दर

Tue, 26 Jul 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें फ्रूटी पिलाई और नमकीन खिलाई। इसके बाद वे बेहोश हो गए। आरोपी ने एक यात्री की पेंट की जेब से एक लाख 10 हजार रुपये, मोबाइल, गले से चांदी की चेन व दूसरे यात्री की जेब से दस हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
Cash looted from two passengers by giving intoxicants in Nanded Express
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

हजूर साहेब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति ने दो यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लाखों का सामान लूट लिया और फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजस्थान के गंगानगर के झोतनवाड़ी निवासी सतपाल ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 जुलाई दोपहर बाद गंगानगर रेलवे स्टेशन से आगरा जाने के लिए हजूर साहेब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठा था। वहीं से ऊपर की सीट पर एक अंजान व्यक्ति भी बैठ गया। वह उससे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान गिद्धरवाह के रेलवे स्टेशन से एक यात्री चढ़ा और वह भी उसकी सीट पर आकर बैठ गया। रात करीब नौ बजे ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई। जहां पर वह व्यक्ति स्टेशन पर उतरा और फ्रूटी की दो बोतल, गिलास व नमकीन लेकर आया। उसने गिलास में फ्रूटी डालकर दी, जो उन्होंने पी ली और उसके साथ नमकीन भी खा ली थी। थोड़ी ही देर के बाद वे दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसकी पेंट की जेब से एक लाख 10 हजार रुपये, मोबाइल, गले से चांदी की चेन व उसके साथ बैठे यात्री आकाश की जेब से दस हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गया। 17 जुलाई देर शाम को उनको थोड़ा होश आया और वह ट्रेन से नीचे उतर गए। वह रेलवे स्टेशन मलकापुर था। उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना के बारे में बताया। उनकी स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उनको सरकारी अस्पताल बुल्ढाणा में दाखिल करवाया गया। वहां पर होश में आने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। रेलवे थाना के जांच अधिकारी मंगतराम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed