फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash looted from petrol pump in Jind of Haryana

जींद: पिस्तौल दिखा कर पेट्रोल पंप से लूटी नकदी व मोबाइल, लूटपाट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

Mon, 03 Jan 2022 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jan 2022 09:46 PM IST
सार

पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर लूटपाट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। क्षेत्र में एक सप्ताह पहले भी लूट की वारदात हुई थी।

विज्ञापन
Cash looted from petrol pump in Jind of Haryana
बुडायन गांव में पेट्रोल पंप पर टूटा दरवाजे का शीशा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रविवार रात को जींद के उजाना में बरवाला-बनभौरी रोड पर मनदीप किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप पर पिस्तौल व तेजधार हथियार दिखा कर दस हजार नकदी व मोबाइल लूटकर बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक मंदीप बुडायन की शिकायत पर लूटपाट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


मनदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो जनवरी की रात को 11 बजकर 50 मिनट पर एक बाइक पर बुडायन की तरफ से तीन युवक आए। एक युवक कुल्हाड़ी, दूसरा युवक हाथ में गंडासा व तीसरे युवक के पास पिस्तौल थी। बदमाशों ने सेल्समैन के कमरा का शीशा तोड़ कर पिस्तौल के बल पर सेल्समैन फूलकुमार से 4425 रुपये, संदीप से 5514 रुपये एवं मंदीप का मोबाइल छीन कर ले गए।
विज्ञापन


बुडायन की तरफ बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज बलवान सिंह कहा कि मंदीप बुडायन की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौदा के पास भी पंप पर हुई थी वारदात

26 दिसंबर की अलग सुबह बड़ौदा गांव के पेट्रोल पंप तीन युवकों द्वारा पेट्रोल पंप से पिस्तौल दिखा कर लगभग 25 हजार रुपये की नकदी लूटी गई थी। अब तक इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। यहां भी बुडायन गांव में हुई वारदात की तरह ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि सीआईए व पुलिस थाना से टीम बना कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए टीम लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed