फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against neighbor for raping a minor in Jind

Jind: पड़ोसी ने चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, सब्जी देने के बहाने बुलाया घर

Mon, 17 Apr 2023 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 07:50 PM IST
सार

आरोप है कि इस दौरान काफी देर तक आरोपी ने काफी देर तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

विज्ञापन
Case filed against neighbor for raping a minor in Jind
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को सब्जी देने के बहाने एक व्यक्ति ने घर बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने घर आकर परिजनों को बताया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी व्यक्ति ने उसे घर बनाई गई सब्जी देने के लिए अपने घर बुलाया। जब वह सब्जी देने दर्शन के घर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


जब उसने विरोध जताया तो उसे चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान काफी देर तक आरोपी ने काफी देर तक उसे कमरे में बंधक बनाए रखा। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर व्यक्ति को नामजद कर उसके खिलाफ बंधक बनाने, दुष्कर्म करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed