फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   boys bit

फ्लैक्स तोड़ने का आरोप, युवकों को पीटा

Fri, 11 Dec 2015 12:00 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव अहिरका में बृहस्पतिवार सुबह प्रैक्टिस करने गए लगभग 12 युवकों पर प्लाट में लगे फ्लैक्स को उखाड़ने का आरोप लगाकर कुछ युवकों ने उनकी धुनाई कर दी।

बाद में पुलिस ने पीड़ित युवकों को हिरासत में लेकर सदर थाने ले आई। जब इस बारे में ग्रामीणों को पता चला तो वह सदर थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवकों पर हमलावरों ने दांतों से काट लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

बाद में ग्रामीण डीएसपी कुलवंत बिश्नोई से मिले और पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया और युवकों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार गांव अहिरका निवासी युवक सोमबीर, रोहित, दीपक, प्रदीप, नीतिन, संदीप, अनिल, सोमपाल अपने 10-12 साथियों के साथ प्रैक्टिस करने के लिए गए हुए थे। इस दौरान गांव के कुछ युवक पुलिस कर्मचारियों के साथ वहां पर पहुंचे और उनके प्लाट में लगे फ्लैक्स को उखाड़ने की बात कहकर उनकी धुनाई कर दी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में लेकर सदर थाना ले आई। युवकों को हिरासत में लेने की सूचना पाकर ग्रामीण काफी संख्या में इकठ्ठा होकर सदर थाने पहुंच गए और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस दौरान सैर करने वाले युवकों से मारपीट की और दांतों से भी उन्हें काट लिया। इसके बाद युवकों के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने सैर करने के लिए गए युवकों से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बजाए उन्हें ही हिरासत में ले लिया।

ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पाकर डीएसपी कुलवंत बिश्रोई थाने पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। डीएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए घटना स्थल का जायजा लिया जाएगा। डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने शिकायत दी हुई है। इसकी जांच की जा रही है।

फ्लैक्स तोड़कर चोरी करने का लगाया आरोप
सदर थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि गांव अहिरका निवासी बलजीत ने शिकायत दी थी कि उनके गांव में फार्म हाउस बनाया हुआ और वहां पर उसने अपने दादा का फ्लैक्स लगाया हुआ है।

उसने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ युवकों ने फ्लैक्स को तोड़ दिया और उसे चोरी करके अपने साथ ले गए। इसी के चलते जिन युवकों पर आरोप लगाया था उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। जबकि हिरासत में लिए गए युवकों ने उन पर लगाए गए आरोपियों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed