फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack on corporation team that went to catch electricity theft in Dhamtan Sahib in Jind

Jind: धमतान साहिब में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला, एसडीओ और जेई घायल

Tue, 14 Feb 2023 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 01:36 AM IST
सार

हमले में एसडीओ को भी काफी चोट आई। एएलएम जरनैल सिंह वहां से निकल भागे और अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में पुलिस गांव में पहुंची और जरनैल सिंह को निकालकर लाई।

विज्ञापन
Attack on corporation team that went to catch electricity theft in Dhamtan Sahib in Jind
नागरिक अस्पताल में दाखिल एसडीओ व जेई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के नरवाना क्षेत्र गांव धमतान साहिब में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणोंने हमला कर दिया। इसमें निगम के एसडीओ और जेई अनिल घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है। एलएमएम ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस तथा तहसील अधिकारी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने पहुंचकर उन्हें निकाला। फिलहाल गढ़ी थाना में ग्रामीणों व पुलिस के बीच बातचीत चल रही है। बिजली निगम की एक टीम एसडीओ अजाज अहमद की अगुवाई में जेई अनिल, जेई ईश्वर, एएलएम जरनैल सिंह, एएलएम जगबीर, मुख्य सिपाही राजबीर तथा चालक बलिंद्र के साथ दोपहर बाद गांव धमतान साहिब में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


बिजली गिनम के अधिकारियों का आरोप है कि गांव में बिजली चोरी की जांच कर रही टीम की गाड़ी की चाबी निकालकर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया व विभाग की टीम के साथ की हाथापाई शुरू कर दी। एसडीओ ने बताया कि 50-60 लोगों ने उनके साथ गाड़ी में ही हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके गाड़ी से उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जेई अनिल कुमार बेहोश हो गए। उनकी पीठ में काफी चोट आई। चालक बलिंद ने अनिल जेई को लोगों के बीच से बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बिठाया और नरवाना के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।


हमले में एसडीओ को भी काफी चोट आई। एएलएम जरनैल सिंह वहां से निकल भागे और अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में पुलिस गांव में पहुंची और जरनैल सिंह को निकालकर लाई। एसडीओ ने कहा कि वह अपनी मर्जी से बिजली चोरी पकड़ने नहीं जाते बल्कि सरकार की तरफ से उनको आदेश मिलते हैं। ग्रामीण इस बात को नहीं समझते और आए दिन हमले करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed