फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Artisan from Bengal absconded with gold worth about 1.25 crore belonging to five jewelers of Jind

Jind: करोड़ों का सोना लेकर फरार हुआ बंगाल का कारीगर, पांच ज्वेलर्स ने दर्ज करवाया मामला

Tue, 13 Dec 2022 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

पश्चिमी बंगाल के जिला हावड़ा के गांव झोपरदा निवासी श्याम हजारा पिछले आठ वर्षों से मेन बाजार में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। वह दुकानदारों से शुद्ध सोना लेकर उनके जेवर बनाता था।

विज्ञापन
Artisan from Bengal absconded with gold worth about 1.25 crore belonging to five jewelers of Jind
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

जींद के सर्राफा बाजार से पांच ज्वैलर्स का लगभग सवा करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर बंगाल का एक कारीगर फरार हो गया। जैसे ही ज्वेलर्स को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। सभी लोग कारीगर के मकान पर पहुंचे लेकिन वहां पर ताला लटका मिला। जब उसका फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने पांच ज्वेलर्स की शिकायत पर कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सर्राफा बाजार के ज्वैलर्स प्रतीक वर्मा, सतीश कुमार, आनंदा, सौरभ वर्मा, ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पश्चिमी बंगाल के जिला हावड़ा के गांव झोपरदा निवासी श्याम हजारा पिछले आठ वर्षों से मेन बाजार में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहता था। वह दुकानदारों से शुद्ध सोना लेकर उनके जेवर बनाता था। छह दिसंबर को प्रतीक वर्मा के यहां से 1712.600 ग्राम, सतीश कुमार के यहां से पांच दिसंबर को 26.140 ग्राम, आनंदा से 450.100 ग्राम, छह दिसंबर को सौरभ वर्मा से 267.450 ग्राम तथा ललित वर्मा के यहां से 270.640 ग्राम सोना जेवरात बनाने के लिए लेकर गया था। 
विज्ञापन


सात दिसंबर को श्याम हजारा ज्वैलर्स से लिए गए सोने को लेकर परिवार समेत गायब हो गया। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। श्याम हजारा से कोई संपर्क नहीं हुआ। शहर थाना पुलिस ने प्रतीक वर्मा व अन्य ज्वैलर्स की शिकायत पर कारीगर श्याम हजारा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ज्वेलर्स ने सोना लेकर कारीगर के फरार होने की शिकायत दी थी, जिसके आधार पर कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed