फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   arrest

नकली पुलिसकर्मी बन रुपये ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 19 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

नकली पुलिस कर्मचारी बनकर लोगों को चूना लगाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गढी थाना पुलिस छह अक्टूबर को गांव खरल में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


इसी दौरान एक गाड़ी में सवार कुछ युवक आए। वे पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी के नंबर प्लेट भी अलग-अलग मिले। पुलिस ने शक के आधार पर युवकों से पूछताछ की तो वे भी फर्जी पुलिसकर्मी निकले। इस दौरान कुछ युवक गाड़ी से उतरकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव हसनगढ़ निवासी भीम एएसआई की वर्दी पहने हुए था। इसके अवाला जींद निवासी सतीश, उचाना निवासी छिंद्र, गांव मर्दानाखेड़ा असंध निवासी गुलाब के पास पुलिस की वर्दी बरामद हुई थी। उनके पास से नकली पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि कार सवार सभी लोग पैसे दोगुना करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गांव हसनगढ़ निवासी भीम, जींद निवासी सतीश, उचाना निवासी छिंद्र, गांव मर्दानाखेड़ा असंध निवासी गुलाब के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मर्दाना खेड़ा निवासी गुलाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed