फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of killing a person by poisoning outside the court in Jind

जींद: व्यक्ति को अदालत के बाहर जहर देकर हत्या करने का आरोप, पांच नामजद

Fri, 15 Jul 2022 03:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 03:55 AM IST
सार

स्वजनों का आरोप है कि सुसाइड नोट में रुपयों के लेन-देन का जिक्र है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Accused of killing a person by poisoning outside the court in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में अदालत परिसर के बाहर एक व्यक्ति को लेनेदेन के चलते जबरदस्ती जहर देकर हत्या करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर अहिरका निवासी नरेंद्र, मुकेश, डुमरखां निवासी राजबीर व उसके बेटे तथा कर्मगढ़ गांव निवासी उमेद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


नरवाना के बेलरखा गांव निवासी बलजीत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई सुरेश की बेटी ने बुधवार रात को फोन कॉल कर बताया कि उसके पिता को उल्टी लग रही है। इस पर वह अपने भाई के घर पहुंचा तो सुरेश ने बताया कि वह जींद कोर्ट में पेशी पर गया हुआ था। वहां पांच लोगों ने पकड़ कर उसे जबरन जहर पिला दिया।
विज्ञापन


इस पर उसकी तबियत बिगड़ गई। सुरेश को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल नरवाना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जींद रेफर कर दिया। जींद के नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां सुरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सुरेश की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार गांव अहिरका निवासी नरेंद्र और उसका भाई मुकेश, गांव डूमरखां निवासी राजबीर व राजबीर का लड़का, गांव कर्मगढ़ निवासी उमेद को बताया है। इन्हीं लोगों ने उसे जबरन जहर पिलाया है। इसके अलावा सुसाइड नोट में लेन-देन का भी जिक्र है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने उमेद से 12 लाख रुपये लेने हैं, जबकि बलराज के एक लाख रुपये और रमेश के डेढ़ लाख रुपये देने हैं। इसी वजह से वह उससे रंजिश रखे हुए है। रुपयों के लेन-देन का मामला भी कोर्ट में चला हुआ है। इसी वजह से उसके भाई सुरेश की जबरदस्ती जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरेंद्र, मुकेश, राजबीर, राजबीर का लडक़ा व उमेद के खिलाफ  जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पीजीआई रोहतक में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। पुलिस ने मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर पांच के खिलाफ  हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर डॉ. सुनील कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed