{"_id":"583c77054f1c1b9345de57c7","slug":"accident-death-couple-policeman-woman-husband-wife-police-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे पुलिसकर्मी की पत्नी समेेत मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल जा रहे पुलिसकर्मी की पत्नी समेेत मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घिमाना के निकट सोमवार शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर जींद में कार्यरत था। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खेदड़ हिसार निवासी सुखबीर सिंह हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत था और जींद पुलिस लाइन में कार्यरत था। सोमवार देर शाम वह अपनी पत्नी सुमन को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल भकलाना जा रहा था। जब वे गांव घिमाना के पास पहुंचे तो ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें हवलदार सुखबीर सिंह व उसकी पत्नी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लिया। शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक दंपति एक लड़का व एक लड़की पीछे छोड़ गए हैं।
सदर थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।