{"_id":"5b8c265a42c792466408db74","slug":"91535911514-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को लेकर कान्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र की गाड़ी रोकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को लेकर कान्फेड चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र की गाड़ी रोकी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को लेकर कान्फेड चेयरमैन की गाड़ी रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। गांव बदोवाल स्थित टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ से हिसार जाते समय हरियाणा सरकार के कान्फेड विभाग के चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र की गाड़ी का टोल टैक्स कटवाने को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद टोल टैक्स पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उनको रिवाल्वर दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने रामनगर नरवाना निवासी सुरजीत की शिकायत पर टोल मैनेजर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव लौन निवासी व हाल आबाद रामनगर नरवाना निवासी सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सरकार में कान्फेड विभाग के चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र सिंह के पीछे वाली गाड़ी में बैठा था। बदोवाल स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने कैप्टन भूपेंद्र सिंह की गाड़ी रुकवा ली और टोल देने के लिए कहा। कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने पैसे निकालने चाहे। इससे पहले ही टोलकर्मी ने ज्यादा देर न लगाने की बात कहकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जल्दी पैसे निकालने के लिए कहा। यही नहीं जिस समय वह बात कर रहे थे तो टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात संदीप और मनजीत ने रिवाल्वर निकालनी चाही और कहा कि जान से मार देंगे। टोल प्लाजा पर शोर-शराबा सुनकर इंचार्ज व मैनेजर रवि आए और उनको टोल टैक्स के पैसे देने के लिए कहा। वह अपनी गाड़ी के पास खड़ा था तो चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पैसे देकर निकल जाते हैं। सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर रवि, सिक्योरिटी गार्ड संदीप और मनजीत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए मैनेजर, दोनों सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में ले लिया।