फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पत्नी ने मुर्गा बनाने से इंकार किया तो गब्बर सिंह ने किए चाकू से वार्र्र्र्र्र्र्र्र

पत्नी ने मुर्गा बनाने से इंकार किया तो गब्बर सिंह ने किए चाकू से वार्र्र्र्र्र्र्र्र

Sun, 02 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने मुर्गा बनाने से इंकार किया तो गब्बर सिंह ने किए चाकू से वार्र्र्र्र्र्र्र्र
पत्नी ने चिकन बनाने से इंकार किया तो चाकू से किए वार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शराबी पति का पत्नी ने कहा मानने से इंकार किया तो पति ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिए। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति गब्बर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रेलवे क्वार्टरों में रहने वाली 30 वर्षीय पूनम ने कहा कि उसकी दो वर्ष पहले जींद निवासी गब्बर सिंह के साथ शादी हुई थी। उसकी यह दूसरी शादी है। उसका पति मकानों में सफेदी करने का काम करता है। उसका भतीजा ठेकेदार है। उसने ही रेलवे क्वार्टरों में उनको कमरा दिलाया हुआ है। महिला ने बताया कि उसकी पहले से आठ वर्ष की बेटी है। शनिवार शाम सात बजे वह अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थी। उस समय उसका पति शराब पीकर आया और उससे खाने के लिए मुर्गा (चिकन) बनाने के लिए कहने लगा। इस पर उसने चिकन बनाने से मना कर दिया। इसके बाद तैश में आए गब्बर सिंह ने उस पर रसोई घर में ही पड़े चाकू से चार-पांच वार किए। वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर गब्बर धमकी देते हुए फरार हो गया। आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने पूनम की शिकायत पर गब्बर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रोशनलाल ने कहा कि गब्बर सिंह को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed