{"_id":"5ae76ffb4f1c1b5c098b756f","slug":"91525116923-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 हजार लेकर भैंसों का व्यापारी निकला था भैंस खरीदने, श्मशान घाट के पास झाडिय़ों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 हजार लेकर भैंसों का व्यापारी निकला था भैंस खरीदने, श्मशान घाट के पास झाडिय़ों में मिला शव
Updated Tue, 01 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिंघाना के श्मशान के पास झाड़ियों में मिला भैंस व्यापारी का शव, नोच रहे थे कुत्ते
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
गांव सिंघाना में सोमवार अलसुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के श्मशान घाट के पास भैंसों के एक व्यापारी का शव पड़ा मिला और उसे कुत्ते नोच रहे थे। व्यापारी की पहचान गांव सिंघाना वासी श्यामा (65) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद डीएसपी सुनील कुमार व जींद से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार शव के मुंह व पेट को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा है। इसी कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि लूट के लिए श्यामा की हत्या की गई है।
मृतक के लड़के राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पिता श्यामा भैंसों का व्यापारी था। 29 अप्रैल की सुबह वह भैंस खरीदने के लिए 70 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। देर रात तक भी जब वह घर वापस नहीं आया तो उन्होंने मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। सुबह उन्हें उसका शव गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि किसी ने उसके पिता से पैसे लूटकर उसकी हत्या की और शव को श्मशान घाट के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।
---
मिले हैं चोट के निशान, पैसे गायब
श्यामा के परिजनों ने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो उन्हें सूचना मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक श्यामा के शरीर पर चोट के निशान हैं और उनके पास से नकदी भी गायब है। इससे साफ है कि लूट के बाद उनकी हत्या की गई है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या नहीं मान रही है।
विज्ञापन
---
पुलिस को नहीं लग रही हत्या
डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे इसे एक नजर में हत्या माना जाए। उन्होंने सभी ग्रामीणों व परिजनों से भी बात की, लेकिन परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
---
जिले में पहले भी हो चुकी हैं लूट के लिए हत्याएं
जिले में पहले भी लूट के लिए हत्याएं हो चुकी हैं। इससे पहले जींद के नरवाना रोड पर सुबह-सुबह ही लूट के लिए बदमाशों ने पोल्ट्री व्यवसायी के मुनीम चंद्रपाल पर फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस दौरान मुनीम से 22 लाख रुपये लूटे गए थे। करीब दो महीने पहले नरवाना में भी गोली मारकर लूट के इरादे से एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया था।