फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यशपाल मलिक समेत जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 11 लोगों के खिलाफ पौने 38 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज

यशपाल मलिक समेत जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 11 लोगों के खिलाफ पौने 38 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज

Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक समेत जाट आरक्षण संघर्ष समिति के 11 लोगों के खिलाफ पौने 38 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज
यशपाल मलिक समेत 11 लोगों पर पौने 38 लाख रुपये हड़पने के आरोप में गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान गांव ईक्कस में चले जनवरी से मार्च 2017 तक चले धरने के बाद जमा हुए 37 लाख 85 हजार 522 रुपये को हड़पने और धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक और बैंक प्रबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि मामला 17 अक्तूबर 2018 को सिविल लाइन थाना में दर्ज हो चुका है, लेकिन दूसरे गुट को अब पता चला है।
रविवार को अध्यक्ष मंडल ने पत्रकारवार्ता के दौरान पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं गिरफ्तार किया गया तो वह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होेंगे। इसके साथ अध्यक्ष मंडल ने कहा कि जो पार्टी जाटों सहित छह जातियों के लिए आरक्षण का समर्थन करेगी समाज उसी पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट देगा।
विज्ञापन

स्थानीय जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल के प्रदेश संयोजक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि धरना समाप्त होने के बाद 37 लाख 85 हजार 522 रुपये जाट समाज के पैसे थे, जो जाट समाज को ही मिलने चाहिए थे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, जगमोहिंदर जुलानी, रामकरण दलाल, रणधीर सिंह, रामकुमार मलिक, रामकुमार, सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह चहल, सत्यवान ईक्कस, रमेश कुमार आदि ने कॉरपोरेशन बैंक के प्रबंधक वेदप्रकाश से मिलीभगत करके यह पैसा जाट सेवा संघ के खाते में भेज कर हड़प लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संबंध में 2018 के शुरू में ही शिकायत दी गई थी। अब पुलिस ने 10 अक्तूबर 2018 को मामला भी दर्ज कर लिया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके साथ उन्होंने कहा कि जाटों समेत छह जातियों को आरक्षण देने की जो पार्टी समर्थन करेगी, जाट समाज उसी पार्टी को लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में वोट देगा। इस अवसर पर राजेंद्र हुड्डा, महेंद्र सिंह जागलान, पहलवान हवा सिंह, होशियार सिंह, आजाद चहल, ईश्वर गिल, ईश्वर कंडेला, रामप्रसाद, डॉ. दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed