फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार युवकों ने फ ायरिंग कर सवा दो लाख रुपये की नगदी लूटी

चार युवकों ने फ ायरिंग कर सवा दो लाख रुपये की नगदी लूटी

Sat, 16 Feb 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
चार युवकों ने फ ायरिंग कर सवा दो लाख रुपये की नगदी लूटी
मंडी में धान बेचकर घर लौट रहे पिकअप सवार किसान पर फायरिंग कर सवा दो लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। टोहाना मंडी से धान बेच कर घर लौट रहे पिकअप सवार किसान की गाड़ी पर तीन राउंड फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लुटेरों ने सवा दो लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। नरवाना-टोहाना रोड पर स्थित गांव कालवन और धमतान के बीच वीरवार रात दस बजे हुई वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने किसान की शिकायत पर चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पानीपत के गांव उरलाना का रहने वाला किसान अनिल पुत्र नानू टोहाना मंडी में धान बेचने के लिए आया हुआ था। धाने बेचने के बाद पैसे लेकर वह रात को अपनी पिकअप गाड़ी में सवार होकर घर जा रहा था। जब वह गांव कालवन और धमतान के बीच पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लुटेरोें ने उसे रोक लिया और गाड़ी पर तीन राउंड फायर किए। गोली चलती देखकर अनिल गाड़ी को छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग गया। युवकों ने गाड़ी में रखे सवा दो लाख रुपये और अनिल का मोबाइल निकाल कर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद अनिल लौटकर आया और राहगीरों की मदद से घटना के बारे में घरवालों और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरोें को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया, मगर उनका पता नहीं चल पाया। गढ़ी थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, जानेलवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उरनाला कलां निवासी अनिल धान बेचकर आ रहा था। धमतान और कालवन के बीच दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लुटेरों ने फायरिंग कर अनिल से दो लाख 25 हजार रुपये लूट लिए हैं। उन्होंने बताया कि चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed