{"_id":"5bf9a11cbdec22418644e7e5","slug":"81543086364-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने का आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुथूट फाइनेंस के दफ्तर से 1.80 लाख और टोहाना से 30 लाख लूटने वाला दलबारा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक, जींद और फतेहाबाद में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी नरवाना के धमतान निवासी दलबारा को रात्रि गश्त के दौरा डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दलबारा के खिलाफ रोहतक, जींद और फतेहाबाद जिलों में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने दलबारा से लूटी गई राशि को बरामद करने का प्रयास करेगी।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम रात को पटियाला चौक के आसपास गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि लूट की वारदातों को अंजाम देने का आरोपी धमतान निवासी दलबारा रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। कुछ ही दूरी के बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपनी पहचान धमतान निवासी दलबारा के रूप में बताई।
पुलिस पूछताछ में दलबारा ने बताया कि उसने 2017 में गढ़ी थाना के अंतर्गत तत्कालीन चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसका मामला गढ़ी थाना में दर्ज है। इसके बाद फरवरी 2017 में उसने अपने साथी धमतान निवासी सोनू के साथ मिलकर मुथूट फाइनेंस के नरवाना स्थित दफ्तर से एक लाख 80 हजार रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। इसमें सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में दलबारा को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इसी प्रकार नवंबर 2017 में दलबारा ने अपने साथियों के साथ मिलकर फतेहाबाद जिले के टोहाना में 30 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें भी वह गिरफ्तार नहीं हुआ था। 2018 में दलबारा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरवाना के सुरेवाला चौक से एक स्विफ्ट गाड़ी छीनी थी। पुलिस ने पहली बार दलबारा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार दोपहर बाद दलबारा को पुलिस ने अदालत में पेश किया।