फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आरएएफ के बारबर का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ने उड़ाए

आरएएफ के बारबर का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ने उड़ाए

Fri, 16 Feb 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आरएएफ के बारबर का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात ने उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर ड्यूटी पर पहुंचे पैरामिलिट्री आरएएफ जवानों के साथ आए बारबर का अज्ञात लोगों ने एटीएम बदलकर 80 हजार रुपये उड़ा लिए। अलेवा एसबीआई की शाखा में ट्रांजेक्शन कराने पर पता चला कि खाते से अस्सी हजार रुपये गायब हैं। बारबर ने बैंक प्रबंधन से खाते की रकम की जानकारी लेने के बाद इसकी शिकायत अलेवा पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में आरएएफ के बारबर किशन ठाकुर ने बताया कि वह दिल्ली से फोर्स के जवानों के साथ अलेवा में आया हुआ है। उन्होंने बताया कि वीरवार को वह अलेवा एसबीआई की शाखा के एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। इस दौरान राशि न निकलने पर बैंक प्रबंधन से जानकारी लेने के बाद पता चला कि खाते से कुछ समय पूर्व 80 हजार रुपये की नकदी एटीएम के माध्यम से निकाली गई है। उन्होंने एटीएम में खड़े लोगों से पूछताछ करने के बाद पता न चलने पर शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed