फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा

चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा

Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नागरिक अस्पताल में महिला के गले से चेन झपटने का प्रयास कर रहे एक युवक को यहां मौजूद लोगों ने दबोच लिया। वहीं उसका साथी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शहर थाना प्रभारी सज्जन सिंह के अनुसार मंगलवार सुबह एक महिला इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची थी। जब वह परिसर में आई तो दो युवकों ने उसके गले से चेन झपटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर यहां मौजूद लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान ईगराह गांव निवासी अमित के रूप में हुई। अमित ने बताया कि फरार युवक उसके गांव का ही मुकेश है। अमित के अनुसार वे दोनों शहर में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार मुकेश की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।
चेन झपटने का प्रयास कर रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed