{"_id":"5cd1d234bdec220750607a06","slug":"71557254708-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले ने मारी बाइक को टक्कर, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
जींद। रोहतक रोड बाईपास के नजदीक ट्राला चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 41 वर्षीय जगबीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव किनाना निवासी जयबीर ने कहा कि वह गांव किनाना में किराने की दुकान चलाता है। उसका 41 वर्षीय भाई जगबीर जींद में राज मिस्त्री का काम करता था। शाम को लगभग सात बजे वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था। उसके थोड़ी आगे उसका भाई जगबीर बाइक पर चल रहा था। जब वह लोग रोहतक रोड बाईपास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राला चालक ने ट्राले को लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए उसके भाई की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जगबीर के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जयबीर की शिकायत पर ट्राला चालक राजस्थान के अजमेर के गांव पीपलीया निवासी सुरेश चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।