{"_id":"5c0820e4bdec2241903d87b6","slug":"71544036580-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से रुपये निकालकर बाइक पर घर जा रहे बुजुर्ग से तीन युवक छह लाख रुपये छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से रुपये निकालकर बाइक पर घर जा रहे बुजुर्ग से तीन युवक छह लाख रुपये छीनकर फरार
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस सेकेंड में बाइक के पीछे दौड़ लगाकर बैंक से 50 मीटर दूरी पर युवक ने मोटरसाइकिल पर बांधा छह लाख रुपये का बैग छीन खोलकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बुधवार दोपहर बाद पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से छह लाख रुपये निकाल कर मोटरसाइकिल पर जा रहे बुजुर्ग से तीन युवकों ने पैसे छीन लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी, मगर झपटमारों का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंलागा। फुटेज में बुजुर्ग की बाइक के पीछे भागता हुआ एक युवक दिखाई दे रहा, जिसने बाइक के पीछे बंधा हुआ थैला खोल लिया। इसके पीछे-पीछे एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अर्बन इस्टेट निवासी 65 वर्षीय बैंक से रिटायर्ड राजेंद्र बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे डीआरडीए के सामने पीएनबी की मुख्य शाखा से पैसे निकालने के लिए गए थे। राजेंद्र ने बैंक से छह लाख रुपये निकालकर उसे कपड़े के थैले में डालकर अपनी मोटरसाइकिल की सीट पर बांध दिया। जब वह मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बैंक से 50 मीटर ही चला था कि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ लगाते-लगाते थैला खोल लिया और फरार हो गया। राजेंद्र ने युवक को मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ता देखकर रोक दी। लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते युवक थैला लेकर फरार हो गया। पैसा खोलने वाले युवक के पीछे-पीछे एक अन्य युवक भी दौड़ रहा था।
डीआरडीए के सामने गोहाना रोड पर दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं। राजेंद्र ने कुछ दूर तक युवकों का पीछा भी किया था मगर पकड़ने में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री, डीएसपी रामभज, शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। पुलिस ने इसके बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में राजेंद्र की बाइक के पीछे-पीछे एक युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। जब राजेंद्र ने बाइक रोकी तो युवक थैला लेकर फरार हो गया. उसके पीछे-पीछे एक अन्य युवक भी भागता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने यहां से एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दस सेकेंड में युवक ने वारदात को दिया वारदात
राजेंद्र की मोटरसाइकिल से बैग उतारने में युवक को केवल दस सेकेंड लगे। यहां काफी भीड़ रहती है। जिस कारण राजेंद्र अपनी बाइक को धीरे-धीरे चला रहा था। युवक चार कदम तक राजेंद्र की बाइक के पीछे-पीछे भागा। इसके बाद उसने बाइक के पीछे कैरियर पर बंधे थैले को खोल लिया। इस पूरे घटनाक्रम में युवक को केवल दस सेकेंड ही लगे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी की रेंज में इतनी ही देर की घटना ही आ पाई।
राजेंद्र की लापरवाही आई सामने
इस मामले मे राजेंद्र की लापरवाही भी सामने आई है। पहले तो इतनी भारी रकम को वह बैंक से लेने के लिए अकेला आया। इसके बाद उसने पैसों को एक कपड़े के थैले में डालकर बाइक के पीछे बांध लिया। यदि वह बाइक के हैंडल के साथ थैले को बांधता या अपने साथ किसी अन्य को लेकर आता तो उसके पैसे बच सकते थे।
पहले ही रेकी की आशंका
घटना को अंजाम देने से पहले युवकों ने रेकी जरूर की होगी। पुलिस सूत्रों का मानना है कि युवक पहले ही बैंक में मौजूद होंगे। जब राजेंद्र ने पैसे निकलवाए होंगे तो युवकों ने उसे देख लिया होगा। युवकों ने तुरंत ही पैसे छीनने का प्लान बना लिया होगा। जब राजेंद्र ने पैसे बाइक के पीछे थैले में रखकर बांध लिए तो युवकों का रास्ता वैसे ही साफ हो गया। इस कारण उन्हें ज्यादा छीनाझपटी भी नहीं करनी पड़ी।
जल्द आरोपियों का लगाया जाएगा सुराग
डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति से तीन अज्ञात युवकों ने छह लाख रुपये छीन लिए। आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।