{"_id":"5bfc39b6bdec22415b095f45","slug":"71543256502-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोप में पकड़े गए आरोपियों को पिस्टल सप्लाई करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोप में पकड़े गए आरोपियों को पिस्टल सप्लाई करने वाले दो आरोपी काबू
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या आरोप में पकड़े गए लोगों को पिस्टल सप्लाई करने वाले दो काबू
उत्तर प्रदेश के कैराना से अवैध पिस्तौल लाकर सप्लाई करते हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले सप्ताह जुलाना में बुढा खेड़ा रोड पर पकड़े गए पांच आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के दो आरोपियों रोहतक जिला के टिटोली गांव निवासी सुधीर उर्फ थाना व बाहमणवास गांव निवासी पवन उर्फ पौना को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना से पिस्तौल लाते हैं और पकड़े गए बदमाशों को 18-18 हजार रुपये में दो पिस्तौल बेचे थे।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे नेटवर्क के बारे में पता किया जाएगा। गौरतलब है कि डिटेक्टिव स्टाफ ने वीरवार को बुढा खेड़ा गांव के पास से पांच युवकों को काबू किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। पुलिस द्वारा पकड़े गए गांव लिजवाना कलां निवासी श्रीराम उर्फ मोनू, जुलाना निवासी अमन उर्फ बोड़ा, गांव राजगढ़ निवासी अंकुश उर्फ सलैंचर, गांव जवारा जिला सोनीपत निवासी रिंकू, गांव बुढा खेड़ा निवासी सोनू उर्फ डोंगा पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इसनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद हुए थे। अब पता चला है कि यह दोनों पिस्तौल सुधीर व पवन ने उन्हें 18-18 हजार रुपये में बेचे थे।