{"_id":"5963cf064f1c1b200d8b456e","slug":"71499713286-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के न्यू कृष्णा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों ने उसको शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसके मकान के प्लॉट की रजिस्टरी उसके नाम नहीं करवा रहा। इसके कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी नीलम किराये के मकान में रहती है। सात जुलाई को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहां पर उसने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को पैसे दिए थे। आरोपी उसके प्लॉटकी रजिस्टरी नहीं करवा रहा है, जबकि महिला के पास पैसे देने का कोई सबूत नहीं है। महिला ने बताया कि उसने खुद की मर्जी से जहरीला पदार्थ निगला है।
प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर
जहर निगलने वाली महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस