फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर

प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर

Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के न्यू कृष्णा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों ने उसको शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति उसके मकान के प्लॉट की रजिस्टरी उसके नाम नहीं करवा रहा। इसके कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी नीलम किराये के मकान में रहती है। सात जुलाई को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहां पर उसने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को पैसे दिए थे। आरोपी उसके प्लॉटकी रजिस्टरी नहीं करवा रहा है, जबकि महिला के पास पैसे देने का कोई सबूत नहीं है। महिला ने बताया कि उसने खुद की मर्जी से जहरीला पदार्थ निगला है।
प्लाट की रजिस्टरी नहीं कराने पर महिला ने निगला जहर
जहर निगलने वाली महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed