फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर फरार

शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर फरार

Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर फरार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के बसंती मंदिर कॉलोनी में दुल्हन बनकर आई महिला लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। महिला की चार दिन पहले ही करनाल के मंदिर में कुछ लोगों ने शादी करवाई थी। शादी रजिस्टर करवाने के बहाने दुल्हन और उसके परिजन उसे करनाल ले गए। जहां से दुल्हन और उसके परिजन शादी में दिए गए जेवरात को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत महिला सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बसंती मंदिर नरवाना निवासी रमेश सैनी ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां का उनके पड़ोसी रणधीर से संपर्क हुआ। उसने बताया कि वह उसके बेटे का भी रिश्ता करवा देगा इसके लिए लगभग एक लाख रुपये खर्च आएंगे। रणधीर ने करनाल निवासी संजय से संपर्क करवाया। 18 मई को रणधीर और संजय ने उनको करनाल बुला लिया। जहां पर उन्होंने एक मंदिर में पूजा नाम की महिला से मिलवाया और वहीं पर दोनों की शादी करवा दी। शादी करवाने के तुरंत बाद ही संजय ने 50 हजार रुपये और रणधीर ने 45 हजार रुपये की नकदी उनसे ले ली। इसके बाद महिला पूजा को उनके साथ नरवाना भेज दिया। संजय ने बताया कि पूजा के साथ उसकी मां और चाचा साथ जाएंगे। वह भी उनके साथ नरवाना आ गए और एक दिन उनके घर पर रहने के बाद वापस करनाल चले गए। इस दौरान रमेश की मां ने अपनी पुत्रवधू को एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की कानों की बाली, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब दे दिए। जब शादी को चार दिन हुए तो संजय के पास फोन आया कि उनकी शादी कोर्ट में रजिस्टर करवानी है, इसलिए वह अपनी दुल्हन पूजा को साथ लेकर करनाल कोर्ट में जा जाए। 22 मई को वह पूजा को लेकर करनाल कोर्ट में पहुंच गए। जहां पर रणधीर, संजय और पूजा के परिजनों ने एक वकील से मिलवाया और कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद वकील ने कहा कि दंपति को एक बार जज के सामने पेश होना है। जब वह जज से मिलने के लिए जा रहे थे तो इसी दौरान पूजा के पास फोन आया और वह सूट बदलने की बात कहकर उनके पास से चली गई। इसी दौरान रणधीर और संजय भी वहां से निकल गए। काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आए। इस दौरान दुल्हन जेवरात भी लेकर चली गई। रणधीर और संजय से संपर्क करने पर उनके फोन बंद आने लगे। बाद में पता चला कि सभी आरोपियों ने मिलकर उनको चूना लगाया है। पुलिस ने रमेश सैनी की शिकायत पर बसंती मंदिर नरवाना निवासी रणधीर, करनाल निवासी संजय और दुल्हन बनी महिला पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के जांच अधिकारी सुरेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन



शादी के चार दिन बाद दुल्हन नकदी, जेवरात लेकर फरार
करनाल के मंदिर में शादी करने के बाद दुल्हन बनकर पहुंची थी महिला नरवाना
पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed