{"_id":"5bca22eabdec2269685afdd8","slug":"61539973866-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितखेड़ा गांव के शराब ठेके से लूट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललितखेड़ा गांव के शराब ठेके से लूट का मामला
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए शराब ठेके से लूट करने वाले आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-गोहाना मार्ग पर स्थित ललित खेड़ा गांव स्थित शराब ठेके पर वीरवार सुबह साढ़े छह बजे हुई साढ़े 12 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही लुटेरों तक पहुंच जाएगी। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसको पुलिस खंगाल रही है।
बताते चलें कि गांव शामदो खुर्द निवासी रामकुमार ने वीरवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पिछले पांच महीने से ललितखेड़ा गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह शराब ठेके पर था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे आए। युवकों ने जेब से पिस्तौल निकाल कर उसकी कनपटी पर तान दिया। रामकुमार ने कहा कि इसके बाद युवकों ने शराब ठेके के गल्ले में पड़ी साढ़े 12 हजार रुपये की राशि निकाल ली। जाते-जाते युवक उसका मोबाइल भी छीन ले गए। पुलिस ने सेल्समैन रामकुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई राममेहर सिंह ने कहा कि ललित खेड़ा गांव के बस स्टैंड से भैरोखेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। राममेहर ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।