फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अफगानिस्तान क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच पर सट्टा लगाते दो काबू

अफगानिस्तान क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच पर सट्टा लगाते दो काबू

Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच पर सट्टा लगाते दो काबू
अफगानिस्तान क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सीआईए नरवाना ने शहर की पाश कॉलोनी मॉडल टाउन में एक मकान पर छापा मारकर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ने दोनों युवकों के पास से पांच मोबाइल, एक टीवी, एक सेटअप बॉक्स और एक लाख दो हजार रुपये बरामद किए हैं। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई व शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एएसआई जयबीर सिंह के नेतृत्व में सीआईए की टीम के सदस्य रमेश कुमार, सुभाष, जग्गा सिंह व हरदीप सिंह ने मॉडल टाउन स्थित एक मकान पर छापा मारकर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो लोगों को काबू किया।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की पहचान गुलशन पानीपत हाल आबाद मॉडल टाउन व मदन निगदू जिला करनाल हाल आबाद बीरबल नगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने रेड की तो अफगानिस्तान प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के पास से उक्त सामग्री के अलावा सट्टा नोटबुक बरामद हुई। पुलिस ने गुलशन व मदन के खिलाफ जुआ अधिनियम व आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि ताकि क्रिकेट सट्टा में और कितने लोग शामिल है इसकी जानकारी मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed